गुजरात में साल 2001 में भड़काऊ भाषण देने के बाद इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही भुज व कच्छ पुलिस को इसकी तलाश थी।

आजमगढ़. गुजरात के भुज जिले की पुलिस ने गुरुवार रात प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के अध्यक्ष रहे मौलाना शाहिद बद्र को गिरफ्तार कर लिया। बद्र की गिरफ्तारी 18 साल पुराने 2001 में देशद्रोह और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आजमगढ़ के मनचोभा गांव स्थित उनके क्लीनिक से की गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा के रहने वाले शाहिद बद्र सिमी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद कोर्ट में इसके खिलाफ केस भी लड़ रहा है। इससे पहले भी इसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। ये अराजीबाग में एक यूनानी क्लीनिक चलाता है। गुजरात में साल 2001 में भड़काऊ भाषण देने के बाद इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही भुज व कच्छ पुलिस को इसकी तलाश थी।

बता दें, स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया देश में प्रतिबंधित एक मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन है। इसका गठन 25 अप्रैल 1977 को अलीगढ़ में हुआ था। सिमी को भारत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से 2002 में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि​, बीच में प्रतिबंध हटा लिया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त 2008 को बहाल कर दिया।