दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिन से नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच बुधवार को हंगामा मच गया। वजह थी बुर्के वाली लड़की। दरअसल, बुर्के में एक लड़की प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच जा पहुंची और उनसे काफी सवाल पूछने लगी। लोगों को शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। जिसमें उसके पास से एक कैमरा मिला। फिर क्या था प्रदर्शनस्थल पर हंगामा बच गया।

लखनऊ (Uttar Pradesh). दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिन से नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच बुधवार को हंगामा मच गया। वजह थी बुर्के वाली लड़की। दरअसल, बुर्के में एक लड़की प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच जा पहुंची और उनसे काफी सवाल पूछने लगी। लोगों को शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। जिसमें उसके पास से एक कैमरा मिला। फिर क्या था प्रदर्शनस्थल पर हंगामा बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस लड़की को हिरासत में ले लिया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन थी वो लड़की जो बुर्का पहन प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी भी इस लड़की को करते हैं फॉलो
इस लड़की का नाम है गुंजा कपूर। ये यूपी की राजधानी लखनऊ की रहने वाली है। यहीं के ला मार्टिनियर स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। गुंजा का यू ट्यूब पर अपना चैनल हैं, जिसपर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यही नहीं, ट्विटर पर पीएम मोदी भी इसे फॉलो करते हैं। 

यू ट्यूब पर अपलोड कर चुकी है ये वीडियो
गुंजा के यू ट्यूब चैनल का नाम है राइट नैरेटिव। इस चैनल पर उसने कल यानी 4 फरवरी को शाहीन बाग पर एक वीडियो डाला था। ये वीडियो शाहीन बाग प्रोटेस्ट में आने वाली एक महिला के बच्चे की मौत पर बनाया था। उन्होंने इसमें एक मां की लापरवाही बताते हुए दिखाया था कि कैसे प्रदर्शन के दौरान ठंड लगने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

दक्ष‍िणपंथी विचारधारा रखने वाली है ये लड़की
ट्विटर पर गुंजा के 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि फेसबुक पर भी उन्हें 2000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ये सोशल मीडिया में दक्ष‍िणपंथी विचारधारा रखने वाली यूजर के तौर पर पहचानी जाती हैं। ये एक विश्लेषक, लेख‍िका भी हैं। इन्हें उड़ि‍या और मराठी भाषा का भी ज्ञान है।