हमीरपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां भाजपा ने बाजी मारी है। हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने और राठ सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनीषा ने जीत दर्ज की है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ हमीरपुर जिले की दो विधान सभा सीटों में से दोनों सीट पर भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है जिसमें हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार ने जीत दर्ज की है। वहीं राठ सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीषा ने जीत दर्ज की है। हमीरपुर जिले (Hamirpur District) की सभी 2 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में भाजपा का इस जिले में दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राठ इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Hamirpur Election Results 2022 Live: हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार ने जीत हासिल की है। 2017 में भाजपा के अशोक सिंह चंदेल करीब 48 हजार वोटों से जीते थे। 2019 में उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के युवराज ने जीत दर्ज की थी। 

Rath Election Results 2022 Live:हमीरपुर के राठ सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनीषा ने जीत दर्ज की है। राठ सीट पर भाजपा से मनीषा अनुरागी, सपा गठबंधन से चंद्रवती वर्मा, बसपा से प्रसन्न भूषण और कांग्रेस से कमलेश निवास मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से मनीषा अनुरागी करीब एक लाख पांच हजार वोटों से जीती थीं।