यूपी के हरदोई जिले में पुलिस की लापरवाही के चलते एक मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी फरार हो गया। आरोपी युवक ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पीड़िता 7 माह की गर्भवती हो गई थी। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का खुलासा किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ। इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिकायत करने के बाद भी शाहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यह घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांव के युवक ने मूक बधिर किशोरी से किया दुष्कर्म
पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़िता परिवार ने मामले की शिकायत एसपी से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 15 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसके पिता आंझी स्टेशन के पास मजदूरी करते हैं। किशोरी के साथ गांव के एक कुलदीप नामक युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच 15 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के पिता को मामले की जानकारी तीन दिन पहले हुई। जब पीड़िता की बड़ी बहन उससे मिलने घर आई। इस दौरान उसे पता चला कि उसकी बहन 7 माह की गर्भवती है। 

पुलिस ने नहीं लिखी पीड़िता की तहरीर
इस घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के पिता आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर आंझी चौकी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद उन्होंने सपी को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान आरोपी कुलदीप गांव से फरार हो गया। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। ऐसे में यदि पुलिस ने मामले पर लापरवाही नहीं दिखाई होती तो शायद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होता। 

कस्तूरबा विद्यालय में दो दर्जन से अधिक छात्राएं हुई बीमार, स्वास्थ्य मेले में टैबलेट खाने के बाद बिगड़ी हालत