यूपी के प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के भांजे चंदन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चंदन यादव खुलेआम योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है

प्रतापगढ़(Uttar Pradesh). यूपी के प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के भांजे चंदन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चंदन यादव खुलेआम योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि चंदन यादव ने खुद ही इस वीडियो को वायरल किया है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। लेकिन दो दिन बाद भी मामले में गिरफ़्तारी न होने से मोती सिंह के समर्थकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दिख रहा है कि चंदन यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के बीच कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि अगर मेरे मामा को कुछ हुआ तो मोती सिंह का एनकाउंटर कर दूंगा। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के खिलाफ एनकाउंटर की साजिश का आरोप चंदन यादव मंत्री मोती सिंह पर लगा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री समर्थकों में आक्रोश
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दबंग युवक चंदन यादव के विरुद्ध आईटी एक्ट, धमकी समेत गंभीर धाराओं में आसपुर देवसरा थाने में केस दर्ज किया है। उधर केस दर्ज होने के दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ़्तारी ने होने से मंत्री के समर्थको में आक्रोश देखने को मिल रहा है।