ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिला ने एक युवक पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह शादी में किराये पर बराती लाया था और अजनवी इंसान को उसने अपना पिता भी बना दिया था। अब शादी के डेढ़ साल बाद वो मेरे दो जुड़वा बच्चों को लेकर भाग गया है।

ग्रेटर नोएडा. जब रिश्ते की शुरुआत ही झूठ की नीव पर रखी जाए तो वह अंजाम बुरा ही होता है। कुछ ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला है। जहां आरोपी ने झूठ की सारी हदें पार कर दी। आरोपी की हद तो देखो वह अपनी ही शादी में किराए के बराती लेकर आया था और एक अजनवी इंसान को अपना पिता भी बना दिया। दरअसल आरोपी तीन दिन पहले महिला के सात माह के दो जुड़वा बच्चों को लेकर भाग गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-1 में रहने वाली महिला ने एक युवक पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम मनीष शर्मा और मुरादाबाद का रहने वाला बताया था। शादी के बाद जब महिला ने युवक के बारे में पता किया तो पता चला उसने झूठ बोलकर मुझसे शादी की थी। पता किया तो वह हरियाणा का रहने वाला है और वो पहले से शादीशुदा है। जबिक पीड़िता उत्तराखंड की रहने वाली है।

महिला ने पुलिस की शिकायत
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ा लिया जाएगा।