मिर्जापुर के कनोही राजा गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने अवैध संबंध के चक्कर में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के जिले मिर्जापुर में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी ही पत्नी को मार दिया। यह मामला शहर के लालगंज थाना क्षेत्र के कनोही राजा गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद मृतका के पिता ने आरोपी दामाद और ननद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही आरोप लगाया है कि आरोपी दामाद ने अवैध संबंध के चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार की देर शाम की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2014 में हुई थी दोनों की शादी
पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही जांच में जुट गई है। लेकिन आरोपी दामाद फरार हैं। संगम नगरी के मेजा थाना क्षेत्र के तिग्जा गांव निवासी दिलीप कुमार शर्मा पुत्र स्व. पारसनाथ शर्मा ने लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी संगीता देवी की शादी 2014 में करन शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी कनोही राजा के साथ हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि दामाद करन का किसी और औरत के साथ अवैध संबंध था, इसी वजह से उसने ऐसा किया।

दोनों करते थे एक दूसरे पर शक
दोनों के बीच इसी विवाद को लेकर मंगलवार को करन और उसकी बहन रन्नो देवी ने मारपीट कर संगीता की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी लालगंज और प्रभारी निरीक्षक लालगंज मौके पर पहुंचे और घटना को इसके बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने कहा कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल दोनों ही एक दूसरे पर शक कर रहे थे। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पति पत्नी का झगड़ा बढ़ने से पति ने पत्नी की पिटाई की जिससे उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर अवैध संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि इसी वजह से मेरी बेटी को मार-मारकर हत्या कर दी। बेटी को खोने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है। रोजाना नए-नए विवादों को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा देखने को मिलता रहता है। 

हरदोई: भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, थाने पहुंचे विवाद के बाद खाली हाथ रह गया पति

आरोही बनी लुबना को सता रहा जान का खतरा, कहा- तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर उठाया कदम