दोनों ने छोटेलाल की हत्या की योजना बनाई, फिर रात अपने खेतों की रखवाली कर रहे छोटेलाल की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हाथरस (Uttar Pradesh) । पत्नी के दूसरे से अवैध संबंध होने जानकारी होने पर विरोध करना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। जिसका खुलासा एक दिन पहले पुलिस ने कर दिया। साथ ही महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बस्तोई गांव में खेत की मेड़ के किनारे 3 जनवरी को एक लावारिस शव मिला था। इसकी पहचान महाराज सिंह उर्फ छोटेलाल के रूप में हुई थी। अलीगढ़ के कनकपुर थाना क्षेत्र के अकराबाद का निवासी था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

.इस कारण की हत्या
पत्नी के अवैध संबंध अरविंद कुमार नाम के युवक से थे। इसकी भनक पति महाराज सिंह उर्फ छोटेलाल को चली तो उनके बीच इसे लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने प्रेमी को दी। साथ ही बोली इसलिए वो अक्सर मुझे मारता-पीटता है। उसने अपने प्रेमी से अपने पति को रास्ते से हटाने को कहा। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम