चंदौली में शोहदों सरेराह राखी लेने जा रही तीन बहनों से छेड़खानी की है। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने युवती की पिटाई कर दी। युवती की मां ने चकरघट्टा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

चंदौली: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, बलात्कार, शोषण और छेड़छाड़ की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही होने के बाद भी अक्सर इस तरह की घटनाएं सुनने को मिलती हैं। उत्तर प्रदेश के चंदौली में कुछ शोहदों ने गुरुवार को एक युवती के साथ छेड़खानी की। जब युवती ने उनका विरोध किया तो मनचलों ने उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट में युवती गंभीर रुप से घायल हो गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शोहदों के हौसले बुलंद
यह मामला चंदौली के नौगढ़ विकास क्षेत्र का है। जहां राह चलते एक युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पीड़ित युवती अपनी बहनों के साथ राखी खरीदने तिवारीपुर जा रही थी। युवती के गांव के ही एक युवक मनीष बियार अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर युवतियों पर अश्लील ताने कसने के साथ ही छेड़खानी करने लगा।

विरोध करने पर युवती को पीटा
जब उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो मनीष उन्हें गालियां देने लगा और तीनों बहनों के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि दूसरी लड़की के बुरी तरह से कपड़े फट गए थे। आसपास के लोगों ने आकर शोहदों से उनको छुड़ाया। मौका पाकर उनकी एक बहन घर भाग गई और घटना की जानकारी घर वालों को दी। घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। 

पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं आरोपी
तीनों बेटियों को साथ लेकर उनकी मां चकरघट्टा थाना पहुंची। जहां पर उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एक युवती की गंभीर हालत देख कर थानाध्यक्ष अलख नारायण सिंह ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं आक्रोषित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द ही पकड़ने की मांग की है।

प्रेमजाल में फंसाकर युवती से मंदिर में रचाई शादी, कुछ दिनों बाद पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल