प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार LIC के अलावा कई कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है, गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें कल को सरकार इसे ना बेच दे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने लिए दो विमान खरीदे, लेकिन किसानों का बकाया नहीं दिया। इससे मोदी सरकार की नीयत साफ होती है, सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

मथुरा (Uttar Pradesh) । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में हैं। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पंचायत की, इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार का विवेक मर चुका है, भगवान कृष्ण इनका भी अहंकार तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार LIC के अलावा कई कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है, गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें कल को सरकार इसे ना बेच दें। पीएम मोदी ने अपने लिए दो विमान खरीदे, लेकिन किसानों का बकाया नहीं दिया। इससे मोदी सरकार की नीयत साफ होती है, सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बता दें कि इसके बाद वह वृंदावन जाएंगी। माना जा रहा है कि वो इस दौरान यमुना में स्नान कर संतों से भी मुलाकात करेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी ने कही ये बड़ी बातें
-पीएम मोदी संसद में भी किसानों का अपमान करते हैं। 
-पीएम सिर्फ अहंकारी ही नहीं बल्कि कायर भी हैं।
-मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है, भाजपा सरकार ने भी अन्नदाता के लिए अहंकार पाल लिया है। 
- पीएम मोदी दुनिया के हर कोने तक पहुंचे, लेकिन दिल्ली में किसानों से नहीं मिल पाए। 
-सरकार का विवेक मर चुका है,भगवान कृष्ण इनका भी अहंकार तोड़ेंगे। 
-पीएम मोदी ने अपने लिए दो विमान खरीदे, लेकिन किसानों का बकाया नहीं दिया। इससे मोदी सरकार की नीयत साफ होती है, सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।
-गोशाला के नाम पर 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए, लेकिन उन पैसों का क्या हुआ किसी को पता नहीं।
-सरकार ने अपने तीन कृषि कानून पास किए, इससे किसानों को लाभ नहीं होगा बल्कि अमीर कारोबारियों को जमाखोरी की छूट मिल जाएगी।

काफिला रोककर की मुलाकात
प्रियंका गांधी का काफिला बृजभूमि की तरफ जा रहा था, तभी डीएनडी हाइवे स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं खड़े हो गए, जिन्हें देखकर उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। लोगों से मुलाकात करने के बाद आगे बढ़ी।

Scroll to load tweet…

..तो यमुना में करेंगी स्नान, फिर संतों से मुलाकात
प्रियंका गांधी के वृंदावन जाने, ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने, साधु-संतों का आशीर्वाद, यमुना पूजन कर कुंभ स्नान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का समय अचानक बदल गया है। किसान महापंचायत की भीड़ कहीं वृंदावन की तरफ न जाए, इसके लिए कांग्रेस महासचिव पहले पालीखेड़ा की किसान महापंचायत के बाद वृंदावन पहुंचेंगी। वहीं माना जा रहा है कि वृंदावन भ्रमण के दौरान प्रियंका गांधी यमुना में स्नान कर संतों से मुलाकात करेंगे। 

इन दिनों मंदिर और मजार खूब जा रही प्रियंका
कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। वो यूपी में अपने दौरे के दौरान मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। वो मंगलवार को मथुरा में भी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी। बताते चले कि इसके पहले सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन की थी। 

Scroll to load tweet…