आरोप है कि घर आकर छेड़छाड़ करने के अलावा जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लोकलाज के भय से किसी को बताए बिना युवती अपने बेटे को लेकर मायके में जाकर रहने लगी। तबसे पीड़िता अपने मायके में रह रही है। हर साल खेत में बुआई व कटाई करवाने आती है।

फतेहपुर (Uttar Pradesh) । छोटे भाई की मौत के बाद जेठ की नीयत उसकी बीवी पर खराब हो गई। वह उसे अपने हवस का शिकार बनाने का प्रयास करने लगा। लेकिन, हर बार नाकाम हो जाता था। वहीं, जेठ की इस घिनौने हरकत से तंग आकर विधवा अपने मायके चली गई। आज वह गेहूं की कटाई के लिए घर आई तो उसके साथ फिर रेप की कोशिश की, किंतु इस बार भी नामाक रहा। इससे आक्रोशित होकर उसने विधवा के ऊपर तेजाब फेंक किया, जिससे महिला झुलस गई। दूसरी ओर दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने पर विधवा पर तेजाब डालने के आरोपी जेठ और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पीड़िता का एक बेटा है। बीमारी के कारण पति की वर्ष 2014 में मौत हो गई। किसी तरह वह एक बेटे के साथ रहकर दो बीघे खेत में गुजर बसर कर रही थी। वहीं, पति की मौत के बाद जेठ की नीयत खराब हो गई। आरोप है कि वह उससे अक्सर छेड़छाड़ करने लगा। 

इसलिए चली गई थी मायके
आरोप है कि घर आकर छेड़छाड़ करने के अलावा जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लोकलाज के भय से किसी को बताए बिना युवती अपने बेटे को लेकर मायके में जाकर रहने लगी। तबसे पीड़िता अपने मायके में रह रही है। हर साल खेत में बुआई व कटाई करवाने आती रही।

इसलिए किया ऐसा घिनौना काम
आज वह अपने खेत में गेहूं की फसल कटवाने के लिए अकेले ससुराल आई थी। आरोप है कि सुबह करीब सात बजे वह कमरे में थी, तभी जेठ आ गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। वह किसी तरह चंगुल से छूटकर चीखते हुए कमरे से बाहर निकल गई। इसके बाद हैंडपंप से पानी भरने निकली तो जेठ ने अपने साथी के साथ आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उस पर तेजाब भरी शीशी उड़ेलकर फरार हो गया।

पुलिस ने जेठ समेत दो को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। घर वाले आनन फानन युवती को अस्पताल लेकर गए। वहीं, सूचना पर पुलिस ने भी गांव पहुंचकर पड़ताल की। मलवां थाना एसओ शेरसिंह राजपूत ने बताया कि जख्मी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी सुनील कुमार व साथी मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)