काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि राजपथ पर बाबा के धाम की झांकी का प्रदर्शन हम सभी के लिए गौरव की बात है। झांकी में धाम की भव्यता का प्रदर्शन होगा।

लखनऊ: काशी विश्वनाथ धाम की अपना ही अलग महत्व रखता है। लेकिन बीते कुछ समय से ये बाबा का दरबार चर्चाओं का विषय बना हुआ है। भव्य लोकार्पण के बाद से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अलग ही नजर आता है। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर दिखाई जाने वाली झाकियों में काशी विश्वनाथ धाम का वैभव भी झांकी के रूप में दिखाया जायेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजपथ पर बिखरेगा गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा की झांकी

उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ ही धर्म नगरी काशी की परंपरा, कला और संस्कृति के रंग भी नजर आएंगे।

झांकी में धाम की भव्यता का प्रदर्शन होगा।

सनातन धर्मियों के लिए आस्था और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बाबा काशी विश्वनाथ का धाम राजपथ पर नजर आएगा।

काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि राजपथ पर बाबा के धाम की झांकी का प्रदर्शन हम सभी के लिए गौरव की बात है। झांकी में धाम की भव्यता का प्रदर्शन होगा।