यूपी के झांसी जिले में बालू में महिला के शव की पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने डीएम से परमिशन के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई का कहना है कि डेढ़ साल से वह अपने मायके पर रह रही है क्योंकि पति से तालाक को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

झांसी: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई हत्याओं को लेकर कई मामले सामने आए जिसमें मर्डर के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दूसरे स्थान पर जाकर फेंक दिया जाता है। इसी बीच यूपी के जिले झांसी में एक कॉलोनी में चार दिन पहले बालू में दबी महिला का शव मिला था। जिसका गुरुवार की रात को पुलिस ने शिनाख्त कर दी। मृतक महिला इटावा के नंगलाहर गांव की रहने वाली है। वह आगरा से लापता हुई थी। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने डीएम से परमिशन लेकर देर रात डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। रात को ही झांसी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेढ़ साल से मायके में रह रही थी महिला
शहर के गोकुलपुरी कॉलोनी में चार दिन पहले बालू में दबी मिली महिला के शव की गुरुवार रात को शिनाख्त हो गई। इटावा के नंगलाहर गांव निवासी आरती यादव पुत्री ज्ञान सिंह की शादी करीब 5 साल पहले पास के गांव नंगलासबी निवासी अर्जुन से हुई थी। मृतक के भाई ने बताया कि आरती का पति से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। कोर्ट में तलाक का केस पेंडिंग है। बहन करीब डेढ़ साल से अपने पिता के पास रह रही थी। इतना ही नहीं उसके साथ तीन साल का बेटा भी साथ रह रहा था।

भाई के साथ महिला आ गई थी आगरा
मृतक महिला आरती का भाई शिवपाल आगरा में फैक्ट्री में काम करता है और वहीं परिवार के साथ रहता है। उसने यह भी बताया कि दो दिनों पहले भाई शिवपाल घर आया था और आरती तब उसके साथ आगरा चली गई थी। लेकिन बेटी को नहीं ले गई थी। पर 17 जुलाई को आरती भाई के घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई और 18 जुलाई को उसका शव प्रेम नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरी कॉलोनी में बालू के ढेर में दबा मिला था। 

महिला के पास से मिला आगरा से झांसी का टिकट
आगरा से झांसी में आरती का शव मिला। उसकी फोटो देखकर परिजनों ने गुरुवार को झांसी पहुंचकर शव को पहचान लिया था। शव की पहचान होने पर पुलिस ने डीएम की परमिशन से रात को ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके पास से आगरा से झांसी का टिकट मिला है। वह झांसी क्यों आई, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। महिला का शव डी-कंपोज हो गया था इसलिए मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया। बिसरा रखवाया गया है। 6 भाइयों में आरती इकलौती बहन थी और सबसे छोटी थी।

प्रयागराज: लुलु मॉल के बाद स्टेशन पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, पुलिस के रोकने पर किया ऐसा काम

मुरादाबाद: LuLu मॉल को लेकर किए गए सवाल पर भड़के आजम खां, बोले- 'अमा हमने न लुलु देखा न लोलो देखा'

लखनऊ लुलु मॉल के खिलाफ फैलाए जा रहे बड़े झूठ का हुआ पर्दाफाश, कर्मचारियों के धर्म को लेकर बड़ा सच आया सामने