मैनपुरी की जनता को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी चुनाव में 100 में से 60 फीसदी वोट हमारा है और 40 फीसदी में बाकी सभी का बंटवारा है। इस बंटवारे में भी हमारा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी को योजनाओं का लाभ दिया है। 

मैनपुरी: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी सदर विधानसभा में प्रभावी मतदाता संवाद बैठक को संबोधित किया। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं कैसे मान लूं की यह नई सपा है। आपकी सोच तो वही पुरानी है यदि ऐसा नहीं होता तो आपने अपराधियों को उम्मीदवारों न बनाया होता। 2014, 2017 और 2019 से भी तेज हवा 2022 के चुनाव में है। केशव ने कहा कि आप भारी मतदान करिए और यह सोच बदल दीजिए कि मैनपुरी समाजावदी पार्टी का गढ़ है। यह बता दीजिए की ये भारतीय जनता पार्टी का किला है और इस किले में कोई सेंध नहीं लगा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केशव प्रसाद ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के तथाकथित गठबंधन को सबक सिखाना है। बताना है कि यूपी का वोटर डरता नहीं है वह अपने अधिकारों के लिए लड़ता है। पहले कहा जाता था कि आप घर से मत निकलना आपका वोट पड़ जाएगा। लेकिन अब इस बार आप खुलकर निकलिए और वोट करिए। उन्होंने कहा कि मैनपुरी से एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। जैसे ही उनका नामांकन हुआ तो मेरे पास सूचना आई कि अखिलेश यादव घबरा गए हैं कि उनकी सीट गड़बड़ा गई। मेरे एक ट्वीट भी किया करहल से जीतेगी BJP जीतेंगे प्रो एस पी सिंह बघेल, 2022 में करहल से चुनाव हारेंगे श्री यादव अखिलेश, जीतेगी भाजपा,खिलेगा कमल, रहेगा सुशासन,होता रहेगा विकास।

Scroll to load tweet…

'100 में 60 हमारा है 40 फीसदी में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है'
वोट को लेकर मैनपुरी में केशव प्रसाद मौर्य ने नया फार्मूला देते हुए कहा कि 100 में 60 हमारा है 40 फीसदी में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हमने सभी को राशन दिया है। सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। वह किसी का चेहरा और नाम देखकर नहीं दिया गया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा जीतेगी तो सुशासन होगा, विकास होगा। अपने संबोधन के दौरान केशव ने कहा कि अभी कुछ एक आध गुंडे बचे हुए हैं लेकिन इस बार भाजपा जीतेगी तो गुंडई सिर्फ इतिहास के पन्नों में रह जाएगा। यह मैनपुरी और आसपास कहीं नहीं दिखेगी। 700 से अधिक दंगे हुए लेकिन अब दंगे क्या थे यह सिर्फ इतिहास तक सीमित रह गया है। आज के समय में दंगाईयों को पता हैं कि अगर एक पत्थर भी फेंका तो बचेंगे नहीं। आप लोग बताईए 5 साल में आपकी जमीन कोई जबरन लिखा पाया है क्या? जो अवैध कब्जे थे भी उन पर बुल्डोजर चलवाया गया। हम अपराधियों को छोड़ नहीं सकते। भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण नहीं मिल सकती। 

'आज नहीं कल भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलेगा अवसर'
भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है किसी को आज अवसर मिला है तो किसी को कल अवसर मिलेगा। सभी को पार्टी आगे बढ़ाएगी। यूपी में जब सपा बसपा एक हो गए तब भी भाजपा को 51 फीसदी वोट मिला। आज विपक्षी बौखलाएं हैं। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव जितना अधिक गुंडों से अराजकता करवाएंगे उतने ही अधिक प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाने का काम प्रदेश की जनता करेगी। सपा के पास गुंडे माफिया और दंगाई हैं तो भाजपा के पास तन समर्पित, मन समर्पित और जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ता है। 10 मार्च को जब वोटो की गिनती होगी तो समाजवादी पार्टी का नाम समाप्तवादी पार्टी हो जाएगा। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे थे कि सत्ता में वापस आएंगे लेकिन इनका गठबंधन बनने से पहले ही चूर-चूर हो गया।