यूपी के निकाय चुनाव के लिए जिस सूची का इंतजार किया जा रहा था उसे जारी कर दिया गया है। बता दें कि 17 नगर निगम में 8 सीटों को मेयर पद के लिए अनारक्षित रखा गया है। वहीं महिलाओं के लिए तीन सीटें रिजर्व की गई हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। बता दें कि जिस आरक्षण की सूची का इंतजार किया जा रहा था वह जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची में 17 नगर निगम में मेयर पद के लिए आठ सीटों को अनारक्षित रखा गया है। वहीं 3 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई हैं। यूपी में 762 नगर निकाय को लेकर होने वाले चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई हैं। इसमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायत चेयरमैनों की सूची शामिल है। सोमवार शाम प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निकाय चुनाव की आरक्षण सूची हुई जारी
नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि 17 नगर निगम में दो सीट अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति, चार पिछड़ा वर्ग, दो अनारक्षित और 8 सामान्य वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। इसी क्रम में 200 नगर पालिका के लिए 40 महिला सीटें, 27 एससी वर्ग, 54 ओबीसी वर्ग और 79 सामान्य वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं 545 नगर पंचायत चेयरमैनों के लिए पिछड़ा वर्ग के लिए 147, महिला वर्ग के लिए 49, पिछड़ा वर्ग के लिए 98, अन्य और सामान्य के लिए 107 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं एके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिन के अंदर आरक्षण सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद आखिरी सूची जारी की जाएगी।

तैयारियों में जुटे सियासी दल
एके शर्मा ने बताया कि आगरा नगर निगम के लिए अनुसूचित जाति महिला, झांसी नगर निगम पर अनुसूचित जाति, मथुरा व वृंदावन के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या के लिए महिला वर्ग, सहारनपुर में महिला वर्ग, मुरादाबाद में महिला, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, और शाहजहांपुर की सीटे अनारक्षित ऱखी गई हैं। बता दें कि हर सियासी दल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपनी अपनी तैयारियों में जुटा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस निकाय चुनाव को एक सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। 

यूपी निकाय चुनाव: लखनऊ के 110 वार्डों की सूची जारी, कुल 36 सीटें महिलाओं के लिए है आरक्षित, देखिए पूरी सूची