युवती पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम करती है। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन युवक के परिवारीजनों ने इनकार कर दिए। बावजूद दोनों ने अक्टूबर में शादी कर ली थी। 

हापुड़ (उत्तर प्रदेश ) । प्रेमी के ही परिवार के लोगों ने प्रेम विवाह करने पर युवती से गैंगरेप किया। इसके बाद वीडियो बनाया। आरोप है कि धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तमंचे की बल पर किया गैंगरेप
10 दिसंबर को पीड़िता घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक के परिवार के कुछ सदस्य जबरन घर में घुस गए। मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बल गैंगरेप कर किया और इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पड़ोसी से किया था प्रेम विवाह
पीड़िता ने का कहना है पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम करती है। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन युवक के परिवारीजनों ने इनकार कर दिए। बावजूद दोनों ने अक्टूबर में शादी कर ली थी। 

जान से मारने की दी थी धमकी
युवती का कहना है कि प्रेम विवाह से युवक के परिवार वाले नाराज हैं। वे शादी के बाद दोनों को जान से मारने की धमकी भी दिए थे।
(प्रतीकात्मक फोटो)