राजधानी के घंटा घर पर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन लोगों को प्रदर्शन स्थल पर शिविर लगाने और कैंडल मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी।

लखनऊ. राजधानी के घंटा घर पर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन लोगों को प्रदर्शन स्थल पर शिविर लगाने और कैंडल मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी

पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 30 जनवरी को प्रदर्शनकारी घंटाघर पर एकत्र हुए और सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों ने कैंडल मार्च निकालने की कोशिश की। प्रदर्शन स्थल पर टेंट लगाने को लेकर उनकी पुलिस से कहासुनी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि बिना अनुमति के कैंडल मार्च नहीं निकाल सकते क्योंकि निषेधाज्ञा लगी हुई है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और आगे बढ़ने लगे जिसके बाद सड़क पर जाम लग गया।

ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि सातो गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद ताहिर, जुगनू, मोहम्मद शान खान, रहबर, दाऊद, शावेज और तुफैल सिद्दीकी है।

( यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है )

( फाइल फोटो )