लखनऊ में भाजपा की महिला नेता की हत्या मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से इस मामले की पड़ताल जारी थी। अलका के साथ ही उसके करीबी रोहित की गिरफ्तारी भी की गई है। 

लखनऊ: रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलका मिश्रा की गिरफ्तारी रविवार देर शाम की गई है। अलका को भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव रहीं मालती शर्मा की हत्या मामले में दोषी करार दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोली मारकर की गई थी हत्या 
अलका और मालती से सियासी वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। अदलात ने 9 दिसंबर को अलका को मामले में दोषी पाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सर्वोदय नगर में 7 जून 2004 को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी मालती की गोली मार दी थी। इस घटना में मालती की मौत हो गई थी। मालती मूलरूप से जौनपुर की निवासी थीं। आपको बता दें कि गोमतीनगर पुलिस ने सिपाही राजकुमार राय और अलका की करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।

काफी चर्चाओं में रहा था मालती शर्मा हत्याकांड 
पुलिस की पड़ताल में पता लगा कि मालती की हत्या की साजिश को विकासनगर की तत्कालीन पार्षद रहीं अलका न रची थी। दोनों ही महिलाएं उस समय भाजपा से जुड़ी हुई थीं। एसपीजी गाजीपुर विजयराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अलका जमानत पर थीं और अदालत ने हत्याकांड में राजकुमार राय और अन्य को दोषी करार दिया है। वहीं इस मामले का फैसला आने के बाद मालती शर्मा के परिजनों ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि यह हत्याकांड उस समय खासा चर्चाओं में रहा था। पुलिस ने काफी तफ्तीश के बाद अलका मिश्रा के इस हत्याकांड में शामिल होने का सुराग निकाला था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस मामले का फैसला आने के बाद देर शाम अलका की गिरफ्तारी की गई है। 

12 साल बाद 80 लोगों ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म में की वापसी, कहा- आजम खां के डर से किया था धर्म परिवर्तन