यूपी के जिले लखनऊ में एक युवक ने अपनी दादी को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और पिता पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक युवक ने अपने पिता से शराब के लिए रुपए मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो जाता है। बेटे को इतना गुस्सा आया कि पास में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर ही हमला कर दिया। यह सब देखकर बीचबचाव करने के लिए दादी आई तो पोते ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नशे का आदी बताया जा रहा है आरोपी युवक
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के निगोहा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है। रविवार की देर रात वारदात में युवक ने अपनी दादी शीतला देवी (68) की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और पिता सुरेश कुमार पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेटे के हमले के बाद पिता के हाथ में भी चोट आई है। इस घटना के बाद आरोपी अनीश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ फरार हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अनीश नशे का आदी है।

ज्यादातर अपने ससुराल में रहता है आरोपी युवक
हत्यारा पोता ज्यादातर अपने ससुराल में रहता है। रविवार को वह किसी काम से घर आया था। आसपास के लोगों का कहना है कि उसने पहली मां के हाथों से बना खाना खाया फिर अपने पिता से शराब पीने के लिए सौ रुपए मांगे। पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बाद दोनों में आपस में हाथापाई भी होने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने आरोपी अनीश के पिता सुरेश को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। 

शराब तस्करी और रेप के मामले में जेल जा चुका है युवक
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की दादी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी अनीश पहले भी शराब तस्करी और रेप के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सेंटा की ड्रेंस नहीं पहनने पर युवक को नौकरी से निकाला बाहर, हिंदूवादी संगठन ने हंगामा करने के साथ की ये मांग

वाराणसी विश्वनाथ धाम जैसा दिखेगा काशी का रेलवे स्टेशन, करोड़ों खर्च होने के साथ जानिए कब तक होगा तैयार

पुलिस की दबिश के बीच हिस्ट्रीशीटर की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, सिपाही घायल

'कीचड़ से सने कपड़े और पैरों से गायब थीं चप्पलें' इस हाल में बेटी का शव देख फफककर रो पड़ा पिता, जताई ऐसी आशंका