यूपी के महोबा में एक कलयुगी पति ने लड़का पैदा न होने पर मानवता को दरकिनार कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है।

महोबा: यूपी के महोबा में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा किया कि महिला अब अस्पताल में गंभीर हाल में भर्ती है। हैवानियत की हदें पार करने वाले पति ने अपनी पत्नी को यातना केवल और केवल लड़का नहीं होने के चलते दी है। बेटा ना होने की वजह से पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया है जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गई और उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए इसके पीछे का कारण
जानकारी के अनुसार महिला की शादी के बाद उसकी लगातार दो बेटियां पैदा हुईं थी। इस बात को लेकर ससुराल में उसका रहना मुश्किल हो गया था। आए दिन ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे और पति भी मारपीट करता था। ऐसा ही कुछ गुरुवार को भी हुआ जब पति ने एक बार फिर महिला को बेटा करने को लेकर सुनाना शुरू किया। कहासुनी बढ़ती गई और नीरज ने फिर अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद नीरज ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं और महिला के निजी अंग में डंडा डाल दिया। इसके बाद महिला लहूलुहान हो गई है।

महिला को जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती
इसके बाद महिला को बड़ी मुश्किल से जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया और यहां पर गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और आरपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार महिला के ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं। इसको लेकर अब उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

कानपुर हिंसा में पीएफआइ कनेक्शन की आशंका, मुख्य आरोपी हयात अभी भी फरार

कानपुर हिंसा: ट्विटर पर भिड़े अखिलेश और ब्रजेश पाठक, केशव बोले- जुमा का सम्मान लेकिन जुर्म की इजाजत नहीं