युवक ने सुसाइड करने से पहले वीडियो के जरिए कहा- दोस्तों आज मेरा आखिरी दिन है, इसलिए आखिर सलाम। मेरे घरवाले मुझसे बहुत परेशान हैं, मैंने सबको बहुत परेशान किया है, घरवालो मुझे माफ कर देना। मैं यह दुनिया छोड़कर जा रहा हूं।

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश). एक युवक का सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने एक मिनट 58 सैकेंड का वीडियो लाइव किया है। जिसके बाद युवक नीचे गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। उसने यह वीडियो किसी वाहन में बैठकर बनाया है। युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपने घरवालों से कई बार माफी भी मांगी है। मृतक ने अपनी व्यथा वीडियो के जरिए बताई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक ने बताई अपनी मौत की वजह<br/>युवक ने वीडियो के जरिए कहा- मेरा नाम आशीष कुमार है। आज मेरा आखिरी दिन है, इसलिए सबको आखिरी सलाम। मेरे घरवाले मुझसे बहुत परेशान हैं और मैं भी उनसे बहुत परेशान हूं। घरवाले मुझे माफ कर देना उनको बहुत परेशान किया है। मैं बहुत शराब पीता हूं। घरवाले मेरी इसी बात से परेशान रहते थे। में आज जा रहा हूं, इस दुनिया में कुछ नहीं रखा।

घर से दूर रहता था युवक<br/>इस पूरे मामले में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम आशीष है, जो जनपद मेरठ का रहने वाला था। वो यहां किराये के मकान में रहता था और यहीं पर नौकरी करता था। उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर सुसाइट किया है। हमने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर शव को मोर्चरी में भिजवाया है। परिजनों को बुलाकर पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।