एक शख्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। शख्स ने देसी तमंचे से घटना को अंजाम दिया। दंपति के 2 मासूम बच्चे हैं। 

आगरा (Uttar Pradesh). एक शख्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। शख्स ने देसी तमंचे से घटना को अंजाम दिया। दंपति के 2 मासूम बच्चे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के गढ़ी जहान सिंह इलाके में संजय अपनी फैमिली के साथ रहता था। 10 साल पहले संजय की सुमन से शादी हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। एक बेटा 9 और दूसरा 7 साल का है। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद से ही दंपति के बीच आए दिन झगड़े होते थे। जिसे निपटाने के लिए दोनों पक्ष के लोगों को पंचायत भी बुलानी पड़ती थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर संजय ने पत्नी सुमन की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। 

पुलिस का क्या है कहना
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया, मृतक संजय तमंचा और कारतूस कहां लाया, उसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।