दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं बीजेपी सांसद मेनका संजय गांधी आवास पर लोगों की फरियाद सुनी। इस बीच एक फरियादी पेड़ कट जाने की शिकायत लेकर पहुंच गई। उसकी शिकायत सुनने के बाद मेनका ने तुरंत ही एसएचओ को फोन लगाया और कहा, अगर आज के ही दिन आपने पेड़ कटवाने वाले को नहीं उठाया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।

सुल्तानपुर (Uttar Pradesh). दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं बीजेपी सांसद मेनका संजय गांधी आवास पर लोगों की फरियाद सुनी। इस बीच एक फरियादी पेड़ कट जाने की शिकायत लेकर पहुंच गई। उसकी शिकायत सुनने के बाद मेनका ने तुरंत ही एसएचओ को फोन लगाया और कहा, अगर आज के ही दिन आपने पेड़ कटवाने वाले को नहीं उठाया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पेड़ कटने का मामला
मामला लम्भुआ तहसील के सनई रामपुर का है। यहां की दुर्गा देवी ने तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष पर पेड़ कटवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर महिला मेनका गांधी से मिलने पहुंच गई। 

बीजेपी सांसद ने पुलिस अफसर से कही ये बात
उसकी शिकायत पर सांसद ने थानाध्यक्ष को फोन लगाया और कहा, आज के दिन अगर आपने पेड़ काटने वाले को नहीं उठाया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। आपके क्षेत्र में इतने सारे पेड़ कट गए, आजतक कुछ नहीं किया। अभी करवाईए दस बजे से पहले। पृथ्वीपाल ने पेड़ कटवाया है, जो जिला परिषद के अध्यक्ष थे पहले। उनको उठाईए और थाने में डालिए।