राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में सीएम आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। आयोजित इस भोज में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव समेत अन्य नेता भी पहुंचे है। माना जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर भी इस आयोजन में पहुंच सकते हैं। 

लखनऊ: राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे पर लखनऊ पहुंची। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। द्रौपदी मुर्मू यहां से सीएम आवास पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगी। हालांकि उनके रात्रिभोज के इस कार्यक्रम में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव भी पहुंचे है। शिवपाल के इस कार्यक्रम में पहुंचने को अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर भी आयोजित इस डिनर में पहुंच सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवपाल यादव और राजा भैया भी पहुंचे सीएम आवास
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के लोकभवन पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सहयोगी दल के नेता मौजूद रहे। एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यहां भाजपा के सांसद औऱ विधायकों के साथ में बैठक कर जीत के लिए समर्थन की अपील की। इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित डिनर में शामिल होना है। हालांकि इस बीच शिवपाल यादव, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया समेत कई अन्य नेता भी वहां पर पहुंचे। शिवपाल यादव के सीएम आवास पहुंचने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। 

बसपा कर चुकी है द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान 
आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू ने सभी राज्यों ने विपक्षी खेमे में बड़ी सेंधमारी की है। उनके उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने समर्थन का ऐलान कर दिया था। मायावती ने कहा था कि हमने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है। यह फैसला बीजेपी या एनडीए के पक्ष में या विरोध में बिल्कुल भी नहीं है। पार्टी की ओऱ से यह फैसला अपने आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं लखनऊ, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने किया स्वागत