यूपी के कानपुर में एक महिला ने अपनी गलती की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर में एक महिला ने अपनी गलती की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हरी मस्जिद के पास रहने वाली महिला का अपने पड़ोसी से प्रेम संबंध थे। गुरुवार को पति के बाहर जाते ही महिला ने प्रेमी को घर बुला लिया। इस बीच उसका पति भी घर पहुंच गया, जहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। हालांकि, उसने युवक को बिना कुछ कहे वहां से वापस भेज दिया।

पति से झगड़े के बाद महिला ने लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि प्रेमी के जाने के बाद दंपति के बाद काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद महिला ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। फिलहाल, जांच शुरू कर दी गई है। पति से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टि में यही लग रहा है प्रेमी से नाजायज संबंध का खुलासा होने से महिला अपनी ही नजर में गिर गई थी। आत्मग्लानि होकर उसने ये कदम उठा लिया।