मथुरा में एकतरफा प्यार के बाद दुल्हन बनी काजल की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने इस वारदात को दुल्हन के कमरे में घुसकर अंजाम दिया है। मामले में आरोपी की तलाश जारी है। 

मथुरा: नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां देर रात मुबारकपुर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या एकतरफा प्यार में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। वहीं पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन के कमरे में जाकर मारी गोली 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर निवासी खूबीराम की पुत्री काजल की शादी नोएडा के एक युवक से तय हुई थी। धूमधाम से बारात आई और जयमाल हुआ। शादी की सभी रस्मों को लेकर परिवारवाले काफी उत्साहित थे। इसी बीच दुल्हन फेरों से पहले अपने कमरे में जाकर बैठी हुई थी। अचानक ही एक युवक कमरे में घुस आया और उसने दुल्हन को गोली मार दी। 

काजल की आंख के पास लगी गोली, हुई मौत
गोली काजल की आंख के पास जाकर लगी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की गई। एसपी देहात श्रीशचंद्र की ओर से बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। 
बरातियों को धमकाया और वरमाला के वक्त किया पथराव 

आरोपी ने बरातियों को भी धमकाराय
प्राप्त जानकारी के अनुसार दूल्हन की हत्या से पहले आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बरातियों को भी धमकाया। इसके बाद वरमाला के वक्त उसने पथराव किया। आरोपी गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। 

प्रयागराज: बाइक से आए बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या की

केसरिया ट्राइसाइकिल लेकर बेधड़क डीएम के ऑफिस में पहुंचा शख्स, अंदाज को देख सभी रह गए हैरान