यूपी के जिले मथुरा में बस स्टैंड में एक युवक की पति-पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह बस में बैठकर फोन पर किसी के साथ गाली गलौज कर रहा था। महिला ने इसका विरोध किया तो उससे गलत तरीके से बात की।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक को महिला ने बस स्टैंड में मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिला का साथ उसके पति ने भी दिया। चप्पलों के साथ-साथ युवक पर थप्पड़ों की जमकर बरसात की गई। दरअसल बस में बैठकर युवक फोन पर किसी से गाली गलौज कर रहा था। युवक के द्वारा दी जा रही गालियों से बस में बैठी महिला यात्री काफी परेशान हो गई तो उसने विरोध किया। उसके बाद युवक ने महिला से ही अभद्रता की। इसी वजह से पति-पत्नी ने मिलकर धुनाई कर दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक की महिला ने की चप्पलों से पिटाई
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर के भूतेश्वर बस स्टैंड में यह हंगामा हुआ। दोपहर को एक महिला ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक फोन पर किसी को गालियां दे रहा था। इसी से परेशान होकर महिला और उसके पति ने जमकर युवक की पिटाई कर दी। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे,बहु और पति के साथ राजस्थान से रोडवेज बस में सवार हो कर मथुरा बस स्टैंड पहुंची। इस बस में एक युवक भी सवार था। 

विरोध करने पर महिला से युवक ने की अभद्रता
मथुरा आने के दौरान जब बस में से कुछ सवारी उतर गई तो युवक वहां आकर बैठ गया, जहां महिला और उसका परिवार बैठा था। उसके बाद वह फिर गालियां देने लगा। युवक द्वारा फोन पर तेज आवाज में किसी को दी जा रही गाली गलौज से महिला और उसका परिवार अपने आप को असहज महसूस करने लगा। इसका महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने महिला से भी बदसलूकी कर दी। इसी बीच बस भूतेश्वर स्थित बस स्टैंड पर पहुंच गई। बस स्टैंड पर पहुंचते ही महिला ने बस से उतरकर युवक को पकड़ लिया और उसको चप्पलों से मारना शुरू कर दिया।

चप्पलों के बाद युवक पर हुई थप्पड़ों की बरसात
महिला ने पहले महिला उसकी चप्पलों से पिटाई की, उसके बाद महिला के पति ने उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। शहर के भूतेश्वर बस स्टैंड में महिला और उसके पति द्वारा पिटाई करने के बाद युवक किसी तरह से अपने आप को बचाकर मौके से फरार हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में पिटने वाला युवक कौन था, कहां जा रहा था किसी को कुछ नहीं पता है। इस पूरे प्रकरण में किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

रामपुर में शादी के तीन घंटे बाद उठी 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की अर्थी, जानिए क्या है पूरा मामला