यूपी के मेरठ में एक पति की शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी गर्भ में ही बच्चे को मार देती है। इसके साथ ही पति ने ससुरालवालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुजफ्फरनगर: खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत को सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई है। अपनी तहरीर में पति ने लिखा है कि उसकी पत्नी गर्भ में पल रहे बच्चे को मार देती है। इसके चलते वह अभी तक संतानहीन है। बताया कि इस बार पत्नी आठ माह के गर्भ से है। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाकर बच्चे की सुरक्षा की मांग की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन वर्ष पूर्व ही हुआ था विवाद 
थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाकर कहा कि तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। युवती की यह तीसरी शादी है। वह मानसिक रूप से बीमार रहती है जिसका उपचार भी कराया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि पत्नी दो बार गर्भ से रह चुकी है। दोनों बार उसने पेट पर घुंसे मारकर गर्भ गिरा दिया है। इस बीत उसकी पत्नी आठ माह के गर्भ से है। पीड़ित को आशंका है कि पत्नी इस बार भी उसके बच्चे को गर्भ में ही मार देगी। पीड़ित ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी अक्सर मायके वालों को बुलाकर झगड़ा और मारपीट करती है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस इस पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी हुई है। 

जांच में जुटी पुलिस टीम
पीड़ित पति की शिकायत के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ससुरालीजनों पर भी लगाए गए आरोपों की जांच टीम के द्वारा की जा रही है। जल्द ही मामले में ठोस निर्णय लिया जाएगा। पीड़ित के अनुसार दो बार पत्नी ने पेट पर घुंसे मारकर गर्भ को गिरा दिया है और अब तीसरी बार भी उसे आशंका है कि उसके बच्चे की गर्भ में ही हत्या हो सकती है। लिहाजा उसने इस मामले को पुलिस के सामने उठाया है। 

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के दिया एक और बड़ा झटका, स्टार प्रचारक की सूची से किया बाहर

हत्यारे आशिक की दास्तां सुनकर दंग रह गए पुलिसकर्मी, प्रेमिका को एक के बाद एक 40 बार मारा चाकू