वृंदावन में श्रीकांत शर्मा गोवर्धन भी पहुंचे। यहां उन्होंने गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया। फिर मनौती मांगी। ऊर्जा मंत्री ने बरसाना के राधारानी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के साथ ही श्रीकांत शर्मा ने भाजपा की जीत का दावा किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोग और समर्थक भी मौजूद रहें। 

मथुरा: विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले ही मथुरा से भाजपा प्रत्याशी ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने ब्रज के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। ऊर्जा मंत्री सबसे पहले मथुरा के रंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। फिर वह वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर के दर्शन किए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

वृंदावन में श्रीकांत शर्मा गोवर्धन भी पहुंचे। यहां उन्होंने गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया। फिर मनौती मांगी। ऊर्जा मंत्री ने बरसाना के राधारानी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के साथ ही श्रीकांत शर्मा ने भाजपा की जीत का दावा किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोग और समर्थक भी मौजूद रहें। 

Scroll to load tweet…

15 साल तक रहा है कांग्रेस का कब्जा 
मथुरा विधानसभा सीट पर 15 साल कांग्रेस का कब्जा रहा है। यहां 2002 से 2017 तक कांग्रेस के प्रदीप माथुर विधायक चुने गए हैं। हालांकि 2017 में भाजपा के श्रीकांत शर्मा यहां से विधायक चुने गए थे। 

गुरुवार को सामने आएगा चुनाव परिणाम
यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को जनता के सामने होगा। इस दौरान श्रीकांत शर्मा और प्रदीप माथुर के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। वहीं भाजपा छोड़ने वाले एसके शर्मा भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

EVM पर उठ रहे सवालों पर हुए हमलावर

यूपी चुनाव मतगणना से पहले विपक्ष लगातार ईवीएम को लेकर हमलावर है। इस बीच प्रदेश सराकर में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की ओर से पहले ही हार स्वीकार कर ली गई है। EVM से छेड़छाड़ के आरोपों पर उ.प्र. सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं। कल (10 मार्च) EVM खुलेंगी, विपक्ष ने अपनी पराजय पहले ही स्वीकार कर ली है। 2017 में ही जनता ने उन्हें खारिज़ कर दिया था। कुछ परिवारों तक, जाति विशेष के कुछ लोगों तक अखिलेश की सरकार सीमित थी। 

EVM पर उठ रहे सवालों पर मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले- आरोप बेबुनियाद, विपक्ष ने पहले ही स्वीकार की पराजय