यूपी के फर्रुखाबाद में एक पिता पर 16 साल की बेटी से रेप का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरा पति बेटी के साथ काफी समय से रेप कर रहा था, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

फर्रुखाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के फर्रुखाबाद में एक पिता पर 16 साल की बेटी से रेप का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरा पति बेटी के साथ काफी समय से रेप कर रहा था, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने लेखपाल पति पर आरोप लगाया है कि वो 16 साल की बेटी के साथ काफी समय से रेप कर रहा था। महिला ने कहा, मेरे पति ने 2 शादी की है। कुछ समय पहले ही बेटी ने बताया कि पिता उसे नशीली गोलियां खिलाकर रेप करते हैं। इसके बाद मैंने बेटी को पढ़ने के लिए जयपुर भेज दिया। लेकिन आरोपी ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। वो जयपुर में बेटी को होटल में ले जाकर उसके साथ रेप ​करने लगा। यही नहीं, इस कुकर्मी पिता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी के साथ कई बार गैंगरेप किया। 

जब बार बार रेप से गर्भपात हो गई बेटी 
महिला ने कहा, मैं और बेटी सिर्फ इसलिए चुप रहे क्योंकि उसने हम दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। वो हमें कभी भी घर से बाहर निकाल सकता था। दूसरी पत्नी भी उसी का साथ देती थी। हद तो तब हो गई जब बार बार रेप के दौरान बेटी प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। यही नहीं, एक दिन सास ने खुद को बेटी को आरोपी का मूड ठीक करने की बात कहते हुए जबरदस्ती उसके कमरे में भेज दिया।

पुलिस का क्या है कहना
महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डाॅक्टर अनिल कुमार मिश्र ने बताया, आरोपी लेखपाल के खिलाफ सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।