यूपी के मिर्जापुर में एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती के पिता उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। 

मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हर किसी को हैरान कर देगा। अपनी उम्र से आधी उम्र की प्रेमिका के कहने पर एक शादीशुदा प्रेमी ने उसके पिता की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे की मदद से शव को शौचालय में छिपा दिया। हालांकि पुलिस ने प्रेमिका, प्रेमी और प्रेमी के बेटे, तीनों को हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि यह घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के जयपट्टी कलां का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी ने प्रेमी से करवाई अपने पिता की हत्या
जयपट्टी कलां में रहने वाले संतोष कुमार अचानक घर से गायब हो गये थे। इसके बाद उनके घरवालों ने थाने में संतोष कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने घरवालों के संदेह के आधार पर गांव के ही रविन्द्र प्रसाद गौड़ को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ करना शुरूकर दिया। जिसके बाद वह पुलिस की सख्ती के सामने टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका के कहने पर संतोष कुमार की हत्या कर उनका शव शौचालय के सीवर में छिपा दिया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या में मृतक की बेटी और उसके प्रेमी का हाथ है। 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि 40 वर्षीय रविन्द्र प्रसाद गौड़ संतोष कुमार की बेटी सुमन से प्यार करता था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इस बीच संतोष कुमार अपनी बेटी सुमन की शादी कहीं और कराने की कोशिश कर रहा था। जिससे नाराज होकर सुमन ने प्रेमी रविन्द्र के साथ मिलकर इस खौफनाक खेल को अंजाम देने का प्लान तैयार कर लिया। मौका मिलले ही सुमन ने प्रेमी रविंद्र को घर बुलाया और अपने पिता की हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद और आरोपियों की निशानदेही पर शौचालय से शव को बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि रविन्द्र गौड़ के साथ ही अन्य दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है। एसपी के बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई थी। जिसमें सामने आया कि मृतक की बेटी ने अपने प्रेमी रविन्द्र गौड़ के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

मिर्ज़ापुर के अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने गर्भवती महिला के साथ किया घिनौना काम, ऐसे पहुंचा सलाखों के पीछे