कहते हैं गरीबी कलयुग का सबसे बड़ा अभिशाप है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक मासूम के पैरों को रस्सी से बांध कर एक ईंट से बांध दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीर यूपी के प्रयागराज के एक कॉलेज की बताई जा रही है। 

लखनऊ(Uttar Pradesh). कहते हैं गरीबी कलयुग का सबसे बड़ा अभिशाप है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक मासूम के पैरों को रस्सी से बांध कर एक ईंट से बांध दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीर यूपी के प्रयागराज के एक कॉलेज की बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य मे मजदूरी कर रही है मां
दरअसल इस मासूम बच्ची की मां प्रयागराज के एक कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य मे मजदूरी कर रही है।बच्ची छोटी है और वह घुटनो के सहारे चल कर इधर उधर भागती रहती है। बच्ची कहीं दूर न चली जाए इसलिए मां ने उसे ग्राउंड में खेलने के के लिए छोड़ कर उसके पैरों में रस्सी बांध कर ईंट से बांध दिया है।

सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट कर रहे लोग
इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग इसे इंसानियत की हत्या तो कुछ गरीबी का आलम बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग कालेज प्रशासन को कोसते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग कालेज प्रशासन से बच्ची की मां की मदद करने की भी अपील कर रहे हैं। हांलाकि इस तस्वीर की पुष्टि नही हो पाई है।