मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की तारीफ कर चुकी हैं। सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर अपर्णा यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की राय अलग-अलग है। अपर्णा यादव ने कहा था कि मैं समाजवादी हूं और पीएम मोदी सभी के हैं। मेरा सीएए और पीएम मोदी को पूरा समर्थन है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) । सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। योगी सरकार ने अपर्णा को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। योगी सरकार के इस कदम के बाद से सियासी सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। बता दें कि अपर्णा यादव कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की तारीफ कर चुकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ से चुनाव हार गई थी अपर्णा
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सियासी गलियारे में उनकी पॉलिटिकल करियर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

लेकर किया था मोदी सरकार समर्थन
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की तारीफ कर चुकी हैं। सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर अपर्णा यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की राय अलग-अलग है। अपर्णा यादव ने कहा था कि मैं समाजवादी हूं और पीएम मोदी सभी के हैं। मेरा सीएए और पीएम मोदी को पूरा समर्थन है। इससे पहले भी कई बार अपर्णा यादव नरेंद्र मोदी सरकार के फैसलों की तारीफ कर चुकी हैं।