उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में इन दिनों तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहाँ पर एक दुल्हन ने प्रेम विवाह के बाद सुहागरात पर अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया  और उसके बाद से तलाक ले लिया है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में इन दिनों तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक दुल्हन ने प्रेम विवाह के बाद सुहागरात पर अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया और फिर अगले दिन उससे तलाक भी ले लिया। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों का कहना है कि प्रेम विवाह होने के बाद भी ऐसा कदम क्यों उठाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए पूरा मामला 
हालांकि, जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद शहर में रहने वाली इस युवती का अपनी बहन के देवर के साथ चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। बता दें कि लड़का सोनीपत का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है। काम के सिलसिले में उसे अक्सर मुरादाबाद आना पड़ता था, जहां वह कई बाहर अपनी भाभी के घर पर भी ठहरा करता था। इसी दौरान उन दोनों का प्यार परवान चढ़ा है।

इस पूरा मामले पर क्या कहा स्थानीय लोगों ने
इस पूरा मामले को लेकर स्थानीय लोग बताते हैं कि 'लड़की ने अपनी दीदी के देवर से प्यार की बात अपने घरवालों को भी बता दी।उसका परिवार शुरुआत में इस शादी के लिए राजी नहीं हुआ, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए और उसकी शादी की बात आगे बढ़ाई। इसके बाद दोनों परिवारवालों की रज़ामंदी से हंसी-खुशी उन दोनों की शादी हो गई।' 

ससुराल जाने से महिला ने किया इंकार 
हालांकि, बताया जा रहा है कि शादी के अगले दिन लड़की अपने मायके आ गई और फिर वह अपने ससुराल गई ही नहीं। घर वालों ने कई बार लड़की को मनाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं है। उसने कहा कि अगर दबान बनाया गया तो वोआत्महत्या कर लेगी।

यह मामला नारी उत्थान केंद्र तक गया
इसके बाद यह मामला नारी उत्थान केंद्र तक गया, जहां काउंसलर ऋतु नारंग ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उनकी भी एक ना मानी और फिर दोनों पक्ष की रज़ामंदी से आखिरकार उनका तलाक हो गया।