समाजवादी पार्टी से 7 बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह यादव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसी के साथ पत्र में लिखा कि समाजवादी पार्टी नेताजी के सिद्धांतों से भटक गई है।

फर्रूखाबाद: पूर्व राज्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से विधायक रहे नरेंद्र सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नरेंद्र सिंह यादव 7 बार फर्रूखाबाद से विधायक रहे हैं। इस्तीफा देने के साथ ही वह निर्दलीय चुनाव भी लड़ेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब नेताजी(मुलायम सिंह यादव) के सिद्धांतों से भटक गई है। आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह 2017 में चुनाव हार गए थे। इस बार चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया। जिसके चलते ही उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

आपको बता दें कि समजावादी पार्टी से टिकट ने मिलने पर कई अन्य नेता भी पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इसमें से कुछ नेताओं ने तो अन्य दलों की सदस्यता भी ले ली है। इसी कड़ी में फर्रूखाबाद से सात बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने आरोप भी लगाया है कि पार्टी नेताजी के सिद्धांतों से भटक गई है। 

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप 
नरेंद्र सिंह यादव ने अपने पत्र में लिखा कि नेता जी ने जिन सिद्धांतों और आदर्शों को लेकर पार्टी बनाई थी अब वह उन सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है। कुछ वर्षों से लगातार हमारी व क्षेत्र की उपेक्षा होने के कारण व हमारे बार-बार पार्टी फोरम में कहने के बावजूद कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से आहत होकर मैं (नरेंद्र सिंह यादव) समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। 

Special Story: यूपी चुनाव में टिकट न मिलने से बगावत पर उतरे नेता, सपा यह रणनीति बनाकर कर रही साधने का प्रयास