उत्तर प्रदेश के जिले बागपत से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। इस जिले की मां ने अपनी ममता का कत्ल कर दिया। यहां एक मां ने अपनी 3 वर्ष की बेटी का गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बच्ची की हत्या से इलाके में सनसनी मच गयी। 

बागपत: उत्तर प्रदेश के जिले बागपत से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। इस जिले की मां ने अपनी ममता का कत्ल कर दिया। यहां एक मां ने अपनी 3 वर्ष की बेटी का गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बच्ची की हत्या से इलाके में सनसनी मच गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही एसओ बालैनी थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर बच्ची की हत्या क्यों की गई है, इसके कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन साल की बेटी शिवि की गला रेतकर की हत्या
बता दें कि यह मार्मिक मामला बागपत जनपद के बालैनी थाना क्षेत्र का है। जहां बाखरपुर गांव के रहने वाले रोहित की पत्नी मोहिनी ने ममता का कत्ल किया है। मोहिनी ने अपनी तीन साल की बेटी शिवि की गला रेतकर हत्या कर दी। तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घर के बाहर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। हर किसी के मुंह पर बस एक ही बात कि आखिर इतनी छोटी बच्ची की हत्या क्यों की गई। इस छोटी सी बच्ची का क्या कसूर था ।

हत्या की वजह नहीं चल सकी पता
सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और आरोपी मां मोहिनी को हिरासत में ले लिया। बेटी की हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं आरोपी मां की करतूत से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस को हालांकि अभी तक ये नहीं पता लग सका कि हत्या के पीछे का कारण क्या है, लेकिन बताया ये जा रहा है कि मानसिक संतुलन ठीक न होना भी एक वजह हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कारणों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी चुनाव को लेकर वाराणसी में सभी पार्टियों के नेताओं का मेगा शो, 3 मार्च से काशी में लगेगा सियासी मेला

यूपी चुनाव: बागपत में BJP पर तंज कसते हुए बोले राकेश टिकैत- यूक्रेन युद्ध में भी भारत सरकार तलाश रही वोट