आस-पास के लोग दौड़े तो आरोपी बाप-बेटे यमुना के बीहड़ की ओर भाग निकलें। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

आगरा (Uttar Pradesh) । युवक ने बेटे के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला। यह सब देख आस-पास के लोग दौड़े तो आरोपी बाप-बेटे यमुना के बीहड़ की ओर भाग निकलें। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार दिन पहले की थी शिकायत
पुरा जसोल गांव निवासी डालचंद्र पुरवंशी (70), पत्नी रामकली के साथ रहते थे। उनका बडे बेटे राम शंकर से दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। चार दिन पहले भी दुकान खाली कराने को लेकर मारपीट तक हो गई थी। इसकी शिकायत रामकली ने पुलिस से की थी। 

पुलिस ने कराया था समझौता

पुलिस ने डालचंद्र पुरवंशी, राम शंकर, अजीत, अमित को मौके से पकड़ा था। दुकान खाली करने की हामी भरे जाने पर उनमें समझौता हो गया था। इसीलिए पुलिस ने चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। समझौते के मुताबिक राम शंकर ने दुकान खाली भी कर दी थी। 

पहले पिता को कुल्हाड़ी से काटा
राम शंकर ने सुबह दुकान खाली कर दी। दुकान खाली कराने से बौखलाया राम शंकर ने शाम अपने पुत्र अमित और अजीत के साथ कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया। कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई प्रहार कर डालचंद्र पुरवंशी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। 

ईलाज के दौरान मां ने तोड़ा दम
पिता की हत्या के बाद आरोपियों ने मां रामकली (65) के सिर पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया, जो चीखती-चिल्लाती भागी। यह देख आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर बेटा और नाती यमुना के बीहड़ की ओर भाग निकलें। पुलिस ने ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात उसकी मौत हो गई।