योगी कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह (Rajendra Pratap singh) को लगातार छठीं बार पट्टी से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। हैट्रिक लगाने के बाद मोती सिंह 2012 में सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल (Ram singh patel) से चुनाव हार गए थे। फिर 2017 में मोती सिंह ने पट्टी में कमल खिला दिया था और योगी कैबिनेट में मंत्री बने थे। 

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी विधानसभा का इतिहास आजादी के आंदोलन के शुरुआती दिनों की याद दिलाता है। योगी कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को लगातार छठीं बार पट्टी से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। हैट्रिक लगाने के बाद मोती सिंह 2012 में सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल से चुनाव हार गए थे। फिर 2017 में मोती सिंह ने पट्टी में कमल खिला दिया था और योगी कैबिनेट में मंत्री बने थे। पट्टी विधानसभा सीट पर भी पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्तमान में विधायक और कैबिनेट मंत्री बनकर पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन करने वाले राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का जन्म 20 अक्टूबर 1954 को हुआ, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं तथा योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। पट्टी तहसील के सर्वजीतपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को भाजपा ने पहली बार वर्ष 1996 में पट्टी से चुनाव लड़ाया था और वे सदन में पहुंचने में कामयाब रहे थे। इसके बाद वर्ष 2002, 2007 में लगातार पट्टी से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2002 में बसपा-भाजपा गठबंधन सरकार में पहली बार उन्हें कृषि राज्य मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2012 में वे दस्यु सरगना रहे ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल से मामूली मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे।

बता दें कि मोती सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पूर्व मंत्री प्रोफेसर वासुदेव सिंह के सानिध्य में किया। वे मंगरौरा के ब्लॉक प्रमुख और एमएलसी भी रहे।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं राजेन्द्र प्रताप सिंह
चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​मोती ने अपनी कुल संपत्ति 15.3 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें 1.5 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 13.8 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​मोती पर किसी तरह का कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 

कौन-कौन है मैदान में
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस बार भी बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है। समाजवादी पार्टी ने राम सिंह पटेल, बसपा ने फूल चंद्र मिश्र और कांग्रेस ने सुनीता सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।