लड़की प्रियंका के पिता मनोज कहते हैं, जितना बेटी को चाहते हैं, उससे अधिक राष्ट्र से प्रेम करते हैं। सीएए किसी का अधिकार छीनने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए है। कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए वर्ग विशेष में भ्रांति फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि फेरों के समय आठवां वचन राष्ट्र रक्षा का लिया जाएगा।

कन्नौज (Uttar Pradesh)। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को एक ओर जहां दिल्ली समेत कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इस जागरूकता संदेश को शादी के आमंत्रण पत्र पर उतारा है नदसिया गां व के मनोज कुमार दुबे ने। उन्होंने बेटी प्रियंका के शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो संग सीएए-एनआरसी का समर्थन करने का संदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्र रक्षा का होगा आठवां वचन 
लड़की प्रियंका के पिता मनोज ने कहा कि, जितना बेटी को चाहते हैं, उससे अधिक राष्ट्र से प्रेम करते हैं। सीएए किसी का अधिकार छीनने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए है। कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए वर्ग विशेष में भ्रांति फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि फेरों के समय आठवां वचन राष्ट्र रक्षा का लिया जाएगा।

कल होनी है शादी
करीब एक माह से रिश्तेदारों समेत परिचितों को कार्ड बांट कर भ्रांतियां दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर के एक गेस्ट हाउस में दो मार्च को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में भी बारात की अगवानी के दौरान देशहित सर्वोपरि का संदेश दिया जाएगा। इस मुहिम की सराहना हो रही है। कई लोगों ने मांगलिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का संकल्प लिया है