यूपी के मथुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वृन्दावन इलाके में रहने वाली विदेशी युवती एक पाकिस्तानी युवक ने दुष्कर्म किया। मामला जब युवती के परिजनों के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की

मथुरा(Uttar Pradesh). यूपी के मथुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वृन्दावन इलाके में रहने वाली विदेशी युवती एक पाकिस्तानी युवक ने दुष्कर्म किया। मामला जब युवती के परिजनों के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने छापेमारी कर पाकिस्तानी युवक को वृंदावन से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला मथुरा के वृंदावन का है। यहां यूक्रेन की रहने वाली युवती अपने पिता के साथ रमणरेती चौकी क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में रहती है। उसके घर वृंदावन में ही रह रहे आनंद कुमार का आना जाना था। आनंद कुमार मूलतः पकिस्तान के कराची शहर का रहने वाला है. पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी कि 31 अगस्त की रात वह घर में नहीं थे, इसी दौरान आनंद कुमार उनके फ्लैट में आया वहां बेटी को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह वापस लौटे तो बेटी ने उन्हें पूरी घटना बताई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार 
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पाकिस्तानी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को परिक्रमा मार्ग स्थित इमली तला के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।