बरेली में सात वर्षों से रह रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने यहां शादी रचाने के साथ ही फर्जी पहचान पत्र भी बनवा लिए थे। पुलिस महिला के साथ ही उसके पति को भी गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। 

बरेली: अलीगंज कस्बे में तकरीबन सात वर्षों से रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतने लंबे समय से यहां रहने के साथ ही उसने सभी पहचान पत्र भी बनवा लिए थे। बांग्लादेशी विन्सी किस तरह से भारत आई और सात वर्षों तक उनके यह रहने को लेकर पड़ताल जारी है। इसी बीच उनके द्वारा समेंद्र मंडल से शादी भी की गई। आधार कार्ड, वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने के साथ ही उसने पासपोर्ट भी बनवा लिया था। अप्रैल माह में वह बांग्लादेश वापस जाना चाहती थी लेकिन प्रपत्रों में गड़बड़ी के चलते वह बार्डर से ही वापस कर दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला के घुसपैठिया साबित होने के बाद थाने लाया गया 
उस दौरान कोलकाता में उससे दो दिन हुई पूछताछ के बाद उसे वापस छोड़ दिया गया था। बार्डर पुलिस की ओर से सूचना के आधार पर महिला की निगरानी की जा रही है। पुलिस के द्वारा महिला के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ जारी है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल की ओर से जानकारी दी गई कि महिला किस तरह से भारत आई और इतने लंबे समय तक वह कैसे यहां रहती रही इसको लेकर भी जानकारी की जा रही है। शुरुआती जांच में महिला के घुसपैठिया साबित होने के बाद उसके पति को भी थाने लाया गया है। दोनों से ही पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस तरह से फर्जी प्रपत्र बनवाए गए। 

आसपास रहने वालों से भी की जा रही है पूछताछ 
पुलिस से अनुसार दोनों से पूछताछ के बाद उन लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है जो फर्जी प्रपत्र बनवाने में शामिल थे। मामले को लेकर पुलिस की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। महिला जहां रह रही थी वहां आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही महिला से अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में सभी पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं।

सीएम योगी के हेलीकॉप्टर से पक्षी टकराने के बाद करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग, अब राजकीय विमान से जाएंगे लखनऊ

ब्लॉगर रितिका सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, टूटी मिली हड्डियां और जले होने के भी निशान