आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी करते रंगे हांथ पकड़े गए एक शख्स की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

आगरा(Uttar Pradesh ). उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1100 के पार हो गई है। सूबे में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज आगरा से सामने आए हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए जमातियों ने ने यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा कर दिया। आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी करते रंगे हांथ पकड़े गए एक शख्स की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद कोरोना संक्रमित चोर को गिरफ्तार करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला आगरा के मामला हरिपर्वत थाना क्षेत्र का है। यहां रविवार देर रात शाह मार्केट में एक शख्स दुकानों के शटर काटने का प्रयास कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी कर रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लेकर थाने आई तो उसे सर्दी और तेज बुखार था। ये शख्स वजीर पुरा का रहने वाला है। बीमारी की शिकायत पर इसका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चोर को गिरफ्तार करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया। 

एसपी सिटी बोले-पूरी सतर्कता बरती जा रही है 
मामले में आगरा के एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि युवक को चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश में ही था तभी राउंड पर पिकेट टीम ने उसे पकड़ लिया। उसकी तबियत खराब थी, लिहाजा सतर्कता बरतते हुए उसे जिला अस्पताल में चेक अप कराया गया। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसलिए एहतियातन उसे गिरफ्तार करने वाले 3 पुलिसकर्मियों को अब क्वारेंटाइन किया जा रहा है।