बीते एक नवंबर को यूपी के गाजीपुर में मिली एक युवती के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती का चेहरा और गला धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजीपुर (Uttar Pradesh). बीते एक नवंबर को यूपी के गाजीपुर में मिली एक युवती के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती का चेहरा और गला धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
बिरनो थाना क्षेत्र में महमूदपुर ढेबुहां स्थित ईंट भट्ठे के पास झाड़ी में अलीशा नाम की युवती का शव झाड़ी में मिला था। मामले में युवती के जीजा को गिरफ्तार किया गया, उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है। उसने बताया, मैं मृतका का सगा जीजा हूं। अलीशा कुल आठ बहनें और दो भाई हैं। जिसमें वो सबसे छोटी थी। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, मैं समय-समय पर आर्थिक मदद करता था। ज्यादातर समय मैं ससुराल में ही रहता था। जिस दौरान मेरी अलीशा से नजदिकियां बढ़ गई। वो खुले विचार की लड़की थी, इसलिए कालेज में क्लर्क एवं कुछ लड़कों से बात करती थी, जो मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी। 

साली को अपना बनाना चाहता था जीजा
एक दिन मैंने अलीशा से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने मना कर दिया। मैं उसे हर हाल में पाना चाहता था। एक दिन मैंने उसे किछौछा शरीफ दरगाह पर मन्नत मांगने बुलाया। वापस लौटते समय मैं बहाने से रास्ते में रुका और मौका देखकर अलीशा पर वार कर दिया। उसके बाद शव झाड़ी में फेंककर वहां से चला आया। रास्ते में मृतका का बैग और चप्पल फेंक दिया।

पुलिस का क्या है कहना
पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया, आरोपी जीजा का उसकी साली अलीशा से अवैध संबंध था। लेकिन साली का अन्य किसी से प्रेम और बात करना उसे नागवार गुजरा। इसी वजह से उसने साली की हत्रूा कर दी। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।