पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को किया ढेर। 50,000 का था इनाम। हत्या के मामले में फरार था आरोपी। 

बागपत: पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। दोघट में आमने सामने की मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी बदमाश की मौत का मामला सामने आया है। देर रात बागपत में हुई मुठभेड़ के दौरान, छपरौली थाना प्रभारी चितवन सिंह सहित दो पुलिसकर्मी गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए है। वही मुठभेड़ के दौरान मारे गए बदमाश का नाम सन्नी है, जो सिनौली गांव का रहने वाला है। सन्नी, शामली जनपद में हुई हत्या का आरोपी था जो काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घेर कर किया हमला 

देर रात दोघट पुलिस को सूचना मिली कि टिकरी गांव के जंगलों में कुछ बदमाश एक ट्यूबवेल पर शराब पी रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। थाना प्रभारी चितवन सिंह और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को दो गोलियां लगी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी। मारे गए बदमाश की शिनाख्त सिलाना निवासी सन्नी के रूप में हुई है।