पुलिस के मुताबिक आरोपी की मासूम बेटी सहमी हुई है। जिसे बाहर निकाला गया तो उसने घटना की पूरी जानकारी दी। वहीं, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी को चोटें आईं है। जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है। एएसपी दिनेश द्विवेदी का कहना है कि मासूम की हत्या की गई है। मामले में कठोर कार्यवाई की जा रही है। 

प्रतापगढ़ (Uttar Pradesh) । सनकी युवक ने अपनी बेटी के सामने ही पांच साल की बच्ची की चाकू गोदकर हत्या कर दिया। बताते हैं कि बच्ची का कसूर बस इतना था कि वो चिढ़ा दिया। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने सनकी युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पिटाई से युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना लालगंज कोतवाली के खंडवा गांव में मंगलवार शाम की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पिंटू दुबे गांव में घूम रहा था। इसी दौरान गांव श्वेता (5) ने उसे चिढ़ा दिया। बताते हैं कि बच्ची द्वारा चिढ़ाने से नाराज पिंटू ने उसे दुकान में ले जाकर शटर बंद कर दिया । इसके बाद उसके हाथ, पैर और गले पर चाकुओं से कई वार कर दिए। इतना ही नहीं उसने अपनी भी बेटी को उसी दुकान में बंद किया। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं, चाकू के हमले से घायल 5 वर्षीय मासूम श्वेता की अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

बेटी ही बनी गवाह