प्रियंका ने कहा कि फूलचंद पासी के परिवार के साथ घटी घटना सरकारी संरक्षण में दलितों के साथ हुआ नरसंहार है। 2019 से सरकार की मशीनरी गुंडों को संरक्षण देती रही।

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शुक्रवार को प्रयागराज (Prayagraj) के फाफामऊ में गुंडों द्वारा परिवार के 4 लोगों की हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं। इसके बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि फूलचंद पासी के परिवार के साथ घटी घटना सरकारी संरक्षण में दलितों के साथ हुआ नरसंहार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने कहा कि 2019 से सरकार की मशीनरी गुंडों को संरक्षण देती रही। भाजपा सरकार किस मुंह से संविधान दिवस मना रही है, जब उसकी कानून की किताब में दलितों के खिलाफ केवल अत्याचार है। गुंडे इस परिवार को 2019 से प्रताड़ित कर रहे थे। इनके साथ मारपीट की गई। उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। 

Scroll to load tweet…

प्रियंका गांधी ने पूछा कि आज जो चौकी लगाई गई है वह पहले क्यों नहीं लगाई गई? गुडों को क्यों नहीं रोका गया? उन्होंने कहा कि जहां-जहां मैं जा रही हूं मुझे स्पष्ट दिख रहा है कि दलितों, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए न्याय नहीं है। न्याय सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनकी सत्ता है, जो उनके साथ उठते-बैठते हैं, जो बड़े-बड़े उद्योगपति दोस्त हैं।

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या 
प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र शामिल थे। मोहनगंज के फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था तभी देर रात अचानक घर में हमलावर घुस आए, जिन्होंने ने घर के चारों सदस्यों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

UP News: प्रयागराज सामूह‍िक हत्‍याकांड के पीड़‍ितो से म‍िलीं प्रियंका, पूछा- न्याय क्यों नहीं मिल रहा

सावधान! बच्चों को PUBG से बचाइए: MP में 10वीं के छात्र ने की दोस्त की हत्या..क्योंकि वो 50 रुपए हार गया था

Lalu Yadav की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती..दो दिन पहले दिखा था गजब अंदाज