प्रयागराज हिंसा के आरोपियों की जेल में बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 10 बंदियों की जेल को बदला गया है। जिसके बाद मास्टरमाइंड जावेद पंप का नया ठिकाना देवरिया जेल हो गया है। 

प्रयागराज: जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल को लेकर लगातार एक्शन जारी है। इस बीच बवाल से जुड़े मामलों में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद समेत तकरीबन 10 बंदियों की जेल को रविवार को बदल दिया गया। जिन बंदियों की जेल बदली गई है उसमें बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अहमद अली भी शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग जनपदों की जेलों में भेज दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बवाल में कई पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल 
गौरतलब है कि अटाला में 10 जून को जबरदस्त बवाल सामने आया था। इस बीच पुलिस पर पथराव और बमबाजी भी सामने आई थी। हिंसा के बीच आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। जिसके बाद पुलिस की ओर से जावेद और अहमद अली को गिरफ्तार भी किया गया था। मामले में 95 अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया था। इसमें सभी को केंद्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध किया गया था। हालांकि अब इनमें से 10 बंदियों की जेल को बदल दिया गया है। यह बदलाव रविवार को किया गया है। इन सभी को गैर जनपद की जेलों में स्थानांतरण कर दिया गया है। 

अलग-अलग जेल में भेजे गए बंदी
रविवार को हुए इस बदलाव के बाद मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद का नया ठिकाना देवरिया जेल बन गया है। उसे नैनी जेल से देवरिया जेल में दाखिल करवा दिया गया। जबकि पेश इमाम अहमद अली को कानपुर नगर, मो. परवेज को फतेहगढ़, साहब को अलीगढ़, इमरान अहमद को आगरा, फैज खान को गौतमबुद्ध नगर, आरिफ अली को झांसी जेल भेजा गया है। इसी के साथ अन्य बंदियों को भी स्थानांतरित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल में रहकर भी गड़बड़ी फैलाने की आशंका के मद्देनजर इन सभी की जेल को बदला गया है और उन्हें अलग-अलग जनपदों में ट्रांसफर किया गया है। वहीं मामले को लेकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर 10 बंदियों की जेल को बदला गया है। उन्हें संबंधित जेलों में दाखिल करवा दिया गया है।

अग्निपथ योजना के विरोध में सेना के उम्मीदवारों को उकसा रहे थे राजनीतिक दल, कांग्रेस-सपा कनेक्‍शन आया सामने

'अग्निपथ' योजना के विरोध में अलीगढ़ में भड़की थी हिंसा, पुलिस ने जारी किए उपद्रवियों के पोस्टर'

'अग्निपथ' योजना के विरोध धरने पर बैठे जयंत चौधरी, कहा- विरोध जायज है लेकिन इसमें हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए