प्रयागराज में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद की गई पत्थरबाजी के मास्टरमाइंड रहे जावेद पंप का मकान प्रयागराज प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। करीब 5 घंटे तक चली कार्रवाई में यूपी प्रशासन ने 3 बुलडोजर से जावेद पंप के मकान को पूरी तरह ढहा दिया है। बता दें कि जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा जेएनयू की स्टूडेंट है। 

Prayagraj Violence: नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित बयान को लेकर प्रयागराज में की गई पत्थरबाजी के मास्टरमाइंड जावेद पंप का मकान जमींदोज किया जा चुका है। यूपी प्रशासन ने 5 घंटे में उसके घर को नेस्तनाबूद कर दिया। बता दें कि प्रयागराज में भड़की हिंसा और उसके बाद कई घंटों तक हुई पत्थरबाजी का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप है। बता दें कि जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा है, जो दिल्ली के JNU में पढ़ती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा?
आफरीन फातिमा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के वुमेन कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की पूर्व अध्यक्ष और JNU (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) की छात्रसंघ की काउंसलर है। वो शाहीन बाग के साजिशकर्ताओं में से एक शरजील इमाम की करीबी भी रही है। कुछ साल पहले आफरीन फातिमा ने संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को निर्दोष बताते हुए एक ट्वीट भी किया था। 

अफजल गुरू पर बोली- कभी नहीं भूलेंगे 
ट्विटर पर अफजल गुरु के खिलाफ फैसले को लेकर आफरीन फातिमा ने कहा था- रीविजिट अगेन एंड अगेन, फैसले को पढ़ें, बार-बार पढ़ें। इसे कभी नहीं भूलेंगे। बता दें कि आफरीन फातिमा ने सरकार के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी जहर उगला था। उसने सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर और आतंकवादी अफजल गुरु की फांसी जैसे फैसलों पर संदेह जताते हुए कोर्ट का अपमान भी किया था। 

5 घंटे में जावेद पंप का घर नेस्तनाबूद : 
बता दें कि प्रयागराज प्रशासन ने रविवार को 3 बुलडोजर और पोकलेन मशीन के जरिए 5 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद जावेद पंप के मकान को पूरी तरह से ढहा दिया। जावेद पंप का नगर इलाहाबाद के गौसनगर में था। बुलडोजर चलाने से पहले जावेद पंप के घरवालों को सामान हटाने का नोटिस दिया गया था। प्रशासन ने करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 

ये भी देखें : 

कौन है प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद पंप, जिसने बच्चों को आगे कर बरसाए पत्थर

कौन है नूपुर शर्मा का सिर धड़ से अलग करते हुए दिखाने वाला फैसल वानी