सब जानते हैं कि अब भारत का भौगोलिक बंटवारा नहीं हो सकता। इसलिए कांग्रेसी, सपाई व वामपंथी दल भावनात्मक के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। 

ललितपुर (Uttar Pradesh)। एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, जो काम जिन्ना ने देश के विभाजन के वक्त किया था आज वही काम अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी कर रहे हैं। वे संशोधन नगारिकता कानून बिल पर भ्रम फैला रहे हैं। दोनों नए जिन्ना हैं तथा भारत में जहरीला भावनात्मक विभाजन कर रहे हैं, जो हम नहीं होने देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तब थे नेहरू अब हैं पीएम मोदी
उमा भारती ने कहा कि 1947 में जो हालात देश में जिन्ना ने पैदा कर दिया था। बस अंतर इतना है कि यह समय 1947 नहीं है, यह वर्ष 2019 है। उस समय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे, इस समय नरेंद्र मोदी हैं।

इस तरह देश को बांटने का हो रहा प्रयास
उमा भारती ने कहा कि जब पाकिस्तान बना था, उस समय यह तय हो गया था कि भारत में किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। भारत ने कहा था कि सर्वधर्म राष्ट्र का निर्माण करेंगे। सब जानते हैं कि अब भारत का भौगोलिक बंटवारा नहीं हो सकता। इसलिए कांग्रेसी, सपाई व वामपंथी दल इमोशनल तरीके से देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

नागरिकता देने का है यह बिल
उमा भारती ने कहा कि नागरिका संशोधन बिल नागरिकता छीनने का बिल नहीं, नागरिकता देने का बिल है। इस बिल के बारे में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और देश में बटवारे के हालात पैदा कर दिए।

सोनिया गांधी पर भी किया हमला
उमा भारती ने कहा कि क्या हम लोगों में से किसी ने कहा है कि सोनिया गांधी के पिता इटली में मुसोलिनी की सेना में एक सैनिक थे, हालांकि उन्होंने आगे अपनी बात को संभालते हुए कहा कि जब से वे (सोनिया गांधी) हमारी बहू बनीं और हमारे देश में शादी की, तब से हम दिल से उनका सम्मान करते हैं।