कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव के बाद गठबंधन को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य दलों के लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं। 

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी अन्य दलों के लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने सपा को आड़े हाथों लिया। 
प्रियंका गांधी ने कहा कि सपा भी भाजपा की तरह ही राजनीति करती है। सपा के लिए केवल जाति और धर्म ही मुद्दा रहता है। इससे कहीं न कहीं भाजपा और सपा दोनों को ही फायदा होता है। 
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां गठबंधन के सहारे ही आगे बढ़ रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद गठबंधन के लिए सभी दलों के दरवाजे खुले हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने भाजपा के लिए साफ किया है कि चुनाव बाद भी भाजपा से गठबंधन नहीं होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred